फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कूष्मांडा के रूप में पूजी गईं मां शीतला, उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 23 Mar 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
माता के दर्शन पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर में मां कूष्मांडा स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अवकाश का दिन होने की वजह से सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशीष मांगा।
विज्ञापन

कड़ा धाम में रविवार को भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रसाद अर्पित किया।
मंदिर परिसर में पूरे दिन जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कुमकुम, मौली, अक्षत, पान के पत्ते, केसर और शृंगार सामग्री चढ़ाकर माता का पूजन किया। कई भक्तों ने परंपरा के अनुसार कुम्हड़ा भी अर्पित किया। माता को हलवा, मालपुआ और मीठा दही का भोग लगाया गया, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तों की भीड़ से भरा रहा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूरे उत्साह के साथ माता के दर्शन के लिए कतार में लगे दिखाई दिए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। कड़ा धाम थाने की पुलिस मेला क्षेत्र का भ्रमणशील रही।

माता के दर्शन पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद

माता के दर्शन पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें