फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां गई थी राशन लेने, बच्चा तालाब में डूब गया

Thu, 27 Jul 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुरवारी गांव में चार साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मां उसे पड़ोसन की देखरेख में छोड़कर पड़ोसी गांव में कोटे का राशन लेने गई थी।
विज्ञापन

सुल्तानपुरवारी( सायनगर) निवासी नरेंद्र कुमार लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। गांव में पत्नी रेनू देवी के साथ छोटा बेटा अनमोल रहता था। बड़ा बेटा अनूप ननिहाल में रहता है। बुधवार दोपहर रेनू अनमोल को पड़ोसन के यहां छोड़कर गोसैलमपुर स्थित कोटे की दुकान में राशन लेने चली गई। इस दौरान पड़ोसन भी किसी काम में लग गई।
राशन लेने के बाद जब रेनू अपना बेटा वापस लेने पहुंची तो वह नहीं मिला। इसे लेकर खोजबीन शुरू की गई। दोपहर बाद अनमोल का शव गांव स्थित झुरई तालाब में उतराता मिला। घटना से रेनू को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस देर शाम तक नहीं पहुंची थी। हालांकि, इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें