फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मानसून करीब, नाले-नालियों की अब तक नहीं हुई सफाई

Sat, 14 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प​श्चिमशरीरा नगर पंचायत कार्यालय में पसरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। मानसून करीब होने के बावजूद नगर के पुराने नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई। जलभराव वाले स्थानों पर नए नालों का निर्माण भी नहीं कराया गया। ऐसे में इस बार भी लोगों को बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा का गठन 31 दिसम्बर 2019 को हुआ। इसके बाद से नगर पंचायत में तमाम विकास कार्य कराए गए, लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की पटवा गली और सरदार पटेल नगर (घोसरा) में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी। पिछले साल पहली बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया था। इससे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
उस वक्त नगर प्रशासन जेसीबी मशीन लगवाकर कच्चे नाले की खोदाई कर वक्ती तौर पर राहत पहुंचाई गई थी। लेकिन, बारिश का दौर समाप्त होने के बाद यहां पक्का नाला बनाने की सुध जिम्मेदारों को नहीं हो सकी। यही हाल नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बने नाले की है।
विज्ञापन

नगर के लोकमान्य तिलक नगर, गौतमबुद्ध नगर और आंबेडकर नगर आदि वार्डों में भी समय रहते नाले की सफाई नहीं कराई गई तो बारिश में समस्या आनी तय है। सोनू केशरवानी, गब्बर, मुकुल, कमल सिंह आदि ने बताया कि उनके मोहल्लों में जल निकासी की गंभीर समस्या है।
दुकान के बगल स्थित नाले की सफाई नहीं कराई गई है। बरसात में नालों का पानी सड़क पर आ जाता है। दुर्गंध की वजह से लोग खरीदारी के लिए दुकानों के सामने टिकते नहीं हैं।-सोनू केशरवानी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर
मुख्य मार्ग में नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क जलमग्न हो जाती है। गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है।-कमल सिंह, सरदार पटेल नगर
नाला निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सफाई के लिए कर्मचारियों की टोली बनाकर कार्य कराया जा रहा है।अंशुमान सिंह, ईओ

पश्चिमशरीरा नगर पंचायत कार्यालय में पसरी गंदगी। संवाद

पश्चिमशरीरा नगर पंचायत कार्यालय में पसरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें