फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पाई-पाई बचाने का हुनर सीखेंगी महिलाएं

Sat, 14 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना रही हैं। इसके लिए अब विभाग इनको वित्त प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी में हैं। महिलाओं को रुपये का हिसाब-किताब रखना बताया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब सात हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की 70 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। अब इन महिलाओं की आर्थिक मदद के साथ वित्त प्रबंधन की जानकारी एलआरएलएम के तहत दी जाएगी। इसमें उनको विभाग से मिलने वाली मदद के बारे में बताया जाएगा।
जिला मिशन प्रबंधक दिव्यांशु सिंह ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में समूहों ने बड़ी भूमिका निभाई है। तमाम महिलाएं समूह से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं। अब इनको कैसे अपनी प्रगति के लिए वित्त प्रबंधन करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में ब्लॉकवार बीसी सखी के माध्यम से इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुछ दिन पहले बीसी सखी को मंझनुपर के ओसा स्थित एक कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें