फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंगरी कड़ा में डायरिया से 30 और बीमार

Thu, 18 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 सिराथू के मोंगरी कड़ा गांव में डायरिया बीमारी तेजी से फैल रही है। डायरिया से 35 लोग बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों की टीम बुधवार को लगातार तीसरे दिन जांच करने पहुंची तो 30 और लोग बीमार मिले। सभी को टीम ने दवाएं दी और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन


मोंगरी कड़ा गांव के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। हैंडपंपों के दगा देने पर स्थानीय लोग कुएं का पानी पीते हैं। गांव के 35 लोग डायरिया की चपेट में आ गए तो स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। कुएं के पानी की जांच की गई तो उसमें कीटाणु मिले। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने कुआें में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया। इसके अलावा कुएं का पानी शोधित कराने की सलाह ग्रामीणों को दी। डॉक्टर की टीम सक्रिय होने के बाद भी इस गांव में डायरिया काबू में नहीं आ रहा है।

बुधवार को डॉक्टर नागेश कुमार टीम लेकर दोबारा पहुंचे तो उनको 30 लोग और बीमार मिले। इनमें बदलू, शिवलाल, रश्मि देवी, भाग्यमणि, रामविशाल, ननका, रामभवन, विश्राम, छोटू, रामकली, बच्ची देवी, मंजू देवी, राजकुमार, महादेव, रामकली, शीता देवी, मंजू देवी, राजकुमार, मैकू, कल्लू, मधु, सुरेंद्र, मेनका, पप्पू, रोहित, गंगा सागर, सुखी, मीना आदि लोग बीमार हैं। इन सभी को दवाएं दी गई हैं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों से कहा है कि वह साफ-सफाई से रहें। अपने आसपास की गंदगी को दूर करें, इसके अलावा शुद्ध पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें