फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बकाएदारों के खिलाफ चला अभियान

Thu, 18 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
एक्सईएन के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को पांच कस्बों में अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। अलग-अलग स्थानों पर 25 लाख के बकाए पर 158 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। विभागीय कार्रवाई से जिले भर के विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन


   जिले के उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। उपभोक्ताओं पर सरचार्ज का बोझ न पड़े। इसे लेकर शासन के निर्देश पर 100 प्रतिशत छूट भी दी गई है। सरचार्ज में छूट मिलने के बाद भी उपभोक्ता विभाग के बकाए पर कुंडली मारकर बैठे हैं। बकाया रकम की अदायगी धीमी होने पर एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश मातहतों को दिया। बुधवार को नगर पंचायत भरवारी, करारी, सरायअकिल, सिराथू और अझुवा में बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। दिन भर चली कार्रवाई में 85 घरेलू, 35 निजी नलकूप, तीन दर्जन दुकानों व एक दर्जन आटा चक्कियों का कनेक्शन काटा गया।

तीन दर्जन उपभोक्ताओं के बिलों में किया सुधार
जिले के दारानगर, बालक मऊ व तिल्हापुर मोड़ उपकेंद्र पर बुधवार को विभाग ने कैंप का आयोजन किया था। कैंप में आने वाले तीन दर्जन उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। इस दौरान 125 उपभोक्ताओं ने पूर्ण जमा योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराया और 15 लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें