फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे वादों का पिटारा है मोदी-योगी सरकार : विजय प्रकाश

विज्ञापन
Modi-Yogi government is a box of false promises: Vijay Prakash - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य विजय प्रकाश ने शनिवार को सदर विधान सभा के मेडरहा में बसपा की जनसभा के दौरान भाजपा व सपा पर जमकर हमला बोला। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को जहां झूठे वायदे करनी सत्ता बताया तो सपा को गुंडों की भीड़ जुटाने वाली पार्टी करार दिया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से झूठे वायदे कर केंद्र की सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अब 2022 के विस चुनाव में झूठ की नैय्या पार लगने वाली नहीं है।
गरीबों के अच्छे दिन लाने का वादा, विदेशों से काले धन वापस लाने का वादा, शिक्षित युवाओं को नौकरी देने का वादा, गरीबों के खातों में 15 लाख देने का झूठा वादा भाजपा को ले डूबेगा। कहा कि देश हो या फिर प्रदेश कभी इतनी महंगाई से जनता त्रस्त नहीं हुई जितना कि इन पांच वर्षों में है।
विज्ञापन

गरीब दो जून की रोटी जुटाने में परेशान हैं, वह बात अलग है कि एक यूनिट पर पांच किलो राशन देने के बाद देश के पीएम पूरे माह उसके पेट का भोजन भरने की बात करते हैं। कानून का राज नहीं है, महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है, शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटकते हैं। इसके बाद भी भाजपा के जनप्रतिनिधि मंचों से झूठा वादा करने से बाज नहीं आ हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में जब प्रदेश में सपा की हुकूमत थी, उस समय माफियाओं और गुंडों का राज चलता था। प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज बन गया था। बसपा शासन काल को याद दिलाते हुए जनता से पूछा कि उस समय माफियाओं और गुंडों की जगह कहां होती थी जेल या फिर बंगला।
यह बात किसी से छिपी नहीं है बसपा के शासन काल में कानून का राज था, माफिया और गुंडो अपराध करने से पहले जेल की सलाखों को याद का कांप उठते थे। लेकिन आज प्रदेश में चहुंओर जंगलराज है। इस मौके पर बसपा नेत्री व मंझनपुर विधान सभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने कहा कि मेडरहा गांव में जिस तरह से यह ऐतिहासिक भीड पहुंची है इससे विपक्षियों के रोंगटे खडे हो गए।
उन्होंने कहा कि इसी भीड की तरह आगामी 2022 के विस चुनाव में अपना अमूल्य मत बसपा के खाते में देखकर प्रदेश में कानून और जनता का राज स्थापित करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता महेंद्र गौतम, चायल प्रत्याशी अतुल द्विवेदी, सिराथू प्रत्याशी संतोष त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध, मंझनपुर चेयरमैन महताब आलम, बंशीलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें