फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मॉडल गांव का दर्जा मिला, फिर भी जलभराव और गंदगी से जूझ रहे ग्रामीण

Fri, 29 May 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव के आम रास्ते में भरा पानी व फैली गंदगी संवाद
विज्ञापन
मंझनपुर ब्लॉक की चक थाभां ग्राम पंचायत को तीन वर्ष पहले मॉडल गांव का दर्जा मिलने के बाद भी गांव की सूरत नहीं बदल सकी है। मुख्य मार्गों और मोहल्लों में जलभराव व गंदगी की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

करीब साढ़े सात हजार की आबादी वाले गांव में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मॉडल गांव योजना के तहत लगभग 10.50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि खर्च की गई थी। इसके अलावा केंद्रीय वित्त से नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग समेत विभिन्न विकास कार्य कराए गए। इसके बावजूद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी।
ग्रामीण राजकुमार, मुकुंदी लाल और राम प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। नियुक्त सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते। कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

सड़क से बस्ती तक जाने के लिए बने रास्ते में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी बजबजा रहा है। ऐसे में पनप रहे मच्छरों से संक्रामक रोग फैलने किया आशंका से लोग भयभीत रहते हैं। - सुघर सिंह
मॉडल गांव का दर्जा मिलने के बाद भी गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। रास्ते में जल निकासी की व्यवस्था गड़बड़ होने से समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। - पंकज कुमार
ग्राम पंचायत में जल निकासी सहित अन्य विकास कार्यों को कराया गया है। रास्ते पर जल भराव की समस्या को लेकर बैठक में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है बजट मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा। - पूनम सिंह, ग्राम प्रधान चक थाभां
चक थाभां गांव में आम रास्ते पर जल भरा होने की जानकारी नहीं है । निरीक्षण कर सचिव को बरसात के पहले जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाएगा। - कमलाकांत मिश्रा, एडीओ पंचायत

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव के आम रास्ते में भरा पानी व फैली गंदगी संवाद

मंझनपुर ब्लॉक के चक थाभां गांव के आम रास्ते में भरा पानी व फैली गंदगी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें