मो. शान मिस्टर तो श्रेया शर्मा बनी मिस स्प्रिंगफील्ड
डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जूनियर छात्रों ने सीनियरों को विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन आकाशी केसरवानी, अनुश्री यादव, मांडवी केसरवानी, मंतशा मेहताब ने किया। कार्यक्रम में इसमें मो. शान को मिस्टर और श्रेय शर्मा को मिस स्प्रिंग फील्ड चुना गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद कक्षा 12 के क्लास टीचर ओम शंकर पांडेय, मो.आरिफ और हफसा खातून ने भी छात्र छात्राओं के सुनहरे भविष्य की कामना की। इस मौके पर कल्चरल इंचार्ज सना अब्बास, दिनेश कुमार, शिर चंद्र, गुलफाम आलम, आदि अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।