युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 22 से 29 नवंबर तक होगी। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबाॅल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा ने बताया कि विधानसभा सिराथू से जिले में खेल स्पर्धा का शुभारंभ 22 नवंबर को होगा। दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता भरवारी के गिरिसा स्टेडियम में होगा। इसके बाद चायल में 25 और 26 नवंबर को ग्रामीण मिनी स्टेडियम तिलगोड़ी नेवादा में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
मंझनपुर में 28 और 29 नवंबर को पश्चिमशरीरा स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीकरण युवा साथी पोर्टल पर हो रहा है। इसके अलावा विभागीय कार्यालय में भी पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रतियोगिता के लिए सिराथू व मंझनपुर के नोडल अधिकारी अंशु मिश्रा तथा चायल के नोडल अधिकारी अभिषेक को बनाया गया है।