फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : विधायक पल्लवी ने आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण, कहा- अस्पताल में जरूरी दवाओं का अभाव

Sat, 22 Mar 2025 04:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को कस्बे के 50 बेड के आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल में आयुर्वेदिक व यूनानी की जरूरी दवाएं न होने पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य का दावा करने बाद अस्पतालों में दवाएं गायब हैं।
विज्ञापन
चिकित्सालय का निरीक्षण करतीं विधायक पल्लवी पटेल। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को कस्बे के 50 बेड के आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल में आयुर्वेदिक व यूनानी की जरूरी दवाएं न होने पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य का दावा करने बाद अस्पतालों में दवाएं गायब हैं। ऐसे में जनमानस को परेशान होना पड़ रहा है। चिकित्सालय  परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। दोपहर 11:30 बजे निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक ने होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी, फिजियोथैरेपी, योगा ओपीडी का निरीक्षण कर रजिस्टर में दर्ज मरीजों को फोन कर जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रभारी अधीक्षक डॉ. गगन सिंह ने बताया एक माह  से कुछ जरूरी दवाएं नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को आयुर्वेदिक और यूनानी की जगह होम्योपैथिक पद्धति से इलाज किया जाता है। विधायक ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गंदगी मिलने पर कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा गर्मी के मौसम में पेयजल की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके। पैथोलॉजी कक्ष में पहुंचकर जांच मशीनों व उपकरणों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्साकर्मी वीरेश केशरवानी, राहुल सिंह, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार मौर्य आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें