फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तहसील के पांच बड़े बकायेदारों में पूर्व विधायक भी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के पांच बड़े बकायेदारों में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। प्रयागराज वाणिज्य कर अदालत ने इनसे बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

प्रयागराज की नेक्स्ट एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 2017 में भरवारी स्थित एनडी फैकल्टी एंड ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल एंड काॅलेज में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया था। कॉलेज ने बकाया धनराशि 11.32 लाख का भुगतान नहीं किया तो कंपनी ने 2020 में प्रयागराज वाणिज्य कर न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया।
मामले में वाणिज्य न्यायालय ने देनदार के खिलाफ बकाया धनराशि पर 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह का (करीब 5.60 लाख) ब्याज लगाते हुए 16.92 लाख भू-राजस्व के बकाये के रूप में वसूली का नोटिस जारी किया है। अदालत से नोटिस जारी होने के बाद तहसील प्रशासन ने आरसी जारी कर दी। तहसीलदार चायल पुष्पेंद्र गौतम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


चायल तहसील के दस बड़े बकायेदार
-
नाम मद बकाया
-
संजय कुमार खनन 2,11,35,742
पंकज कुमार खनन 35,68,420
जय प्रकाश स्टाम्प देय 20,75,500
आर्यन केशरवानी स्टाम्प देय 22,48,600
संजय गुप्ता वाणिज्य न्यायालय 16,92,775
महबूबा आलम स्टाम्प देय 8,73,433
कमलेश कुमार विद्युत देय 13,00,030
धनंजय कुमार मिश्र विद्युत देय 12,00,030
पंकज केशरवानी स्टाम्प देय 8,66,600
दीपक सिंह स्टाम्प देय 5,37,988
-
काॅलेज में कंपनी से एक स्मार्ट क्लास लगवाया गया था। कंपनी ने फोर्जरी कर एक्स पार्टी आर्डर पर विद्यालय का रिकवरी निकलवा दिया है। मामले को अदालत में चुनौती दी गई थी। बहस भी हो गई है। एक-दो दिन में रिकवरी का आर्डर निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

संजय कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें