फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेहोशी की हालत में मिले लापता ग्राम विकास अधिकारी

Thu, 18 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी एवं कौशाम्बी ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राम गोविंद को पुलिस ने 17 दिसंबर को नहर की पटरी पर ग्राम भक्तनका पूरा के पास से बरामद कर लिया। वे बीते 12 दिसंबर से लापता थे। पुलिस के अनुसार, राम गोविंद बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।

लापता होने के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के मोबाइल से एक कथित सुसाइट नोट मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी। उनके छोटे भाई शिवगोविंद ने सरायअकिल पुलिस को तहरीर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई थी। तहरीर में आरोप लगाया था कि प्रयागराज के झूंसी की एक युवती और उसके सहयोगी ब्लैकमेल कर लगातार रुपये मांग रहे थे। इसी दबाव के चलते राम गोविंद के लापता होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन


युवती ने ग्राम विकास अधिकारी के आरोपों को बताया था झूठा

बीडीओ ने युवती पर 15 लाख रुपये लेने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। युवती ने पुलिस पूछताछ में बीडीओ के आरोपों को झूठा बताया था। उसने उल्टा बीडीओ पर आराेप लगाते हुए बताया था कि बीडीओ शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। बाद में जब उसने शादी की बात कही तो वह शादी करने से मुकर गए और उसके ऊपर ही दबाव बनाने लगे थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे।

अस्पताल में भर्ती, बयान का इंतजार

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को बेहोशी की हालत में पाया गया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। होश में आने और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी कि वह किन परिस्थितियों में लापता हुए। इतने दिनों तक कहां रहे और घटनास्थल तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें