फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लापता प्राॅपर्टी डीलर मैहर में मिला

Fri, 07 Mar 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। संदीपन घाट के चंदवारी गांव से बिना बताए घर से निकले प्राॅपर्टी डीलर को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मैहर से बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को कर्ज से परेशान होकर बिना बताए चले जाने की बात स्वीकार किया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया और राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चंदवारी निवासी फूलचंद्र प्राॅपर्टी डीलर के साथ एलआईसी एजेंट भी है। वह 28 फरवरी को बिना बताए घर से निकल गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मोबाइल को ट्रेस किया गया तो लोकेशन प्रयागराज के सिविल लाइंस मिला। पुलिस ने सिविल लाइंस से कार व उसके अंदर रखे मोबाइल को बरामद किया। इसे लेकर परिवार के लोगों ने फूलचंद्र के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की। पुलिस प्राॅपर्टी डीलर की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि फूलचंद्र ने फोन कर घरवालों से बातचीत की। इसके बाद उसे मैहर से बरामद किया गया। प्राॅपर्टी डीलर ने बताया कि वह कई लोगों से कर्ज लिए हुए है। बार-बार उससे रुपया मांगा जा रहा था, इस वजह से वह बिना बताए घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें