फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एनएचएआई टीम के साथ अभद्रता, होटल संचालक समेत 50 पर एफआईआर

Sun, 10 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध रास्ता बंद कराने पहुंची एनएचएआई की टीम के साथ जायसवाल होटल के संचालक और उसके लोगों ने अभद्रता की है। मामले में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर आरोपी होटल संचालक और उसके पचास अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि छह मई को एनएचएआई और यातायात विभाग के निर्देश पर टीम अवैध कट और रास्ता बंद कराने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही जायसवाल होटल संचालक अपने कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। सभी ने गालीगलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की धमकी देते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें