फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाबालिग लड़कियां गायब, महिला समेत तीन पर केस

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। कोतवाली इलाके के एक गांव की दो छात्राएं गायब हो गईं। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं के धरना देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 व 16 वर्षीय लड़कियां इंंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। सोमवार सुबह दोनों स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में समुदाय विशेष के लोग छात्राओं को अगवा कर लिया। जानकारी होने पर विहिप के संगठन मंत्री वेद प्रकाश कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और धरना दिया। मामले में पुलिस ने सैयदा पुत्री रज्जुल, तौफीक और तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। धरने में विहिप के जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्य, रूपेंद्र विश्वकर्मा, गनेश वर्मा, ज्ञान मौर्य, अशोक कुमार, रंजीत कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष करारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें