भगवतपुर में सौ बेड का अस्पताल तैयार, मंत्री ने किया लोकार्पण
चायल। ब्लॉक भगवतपुर में सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया।
रविवार दोपहर फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के साथ पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सौ बिस्तरों के अस्पताल का लोकार्पण किया। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित हुआ है। अस्पताल के प्रत्येक बेड को ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ा गया है। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स एवं फार्मासिस्ट आदि तैनात किए गए हैं। ओपीडी के साथ हर सुविधाएं होंगी। इस मौके पर डॉ. राहुल सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नूर आलम, डॉ. अब्दुल हक, एसडीएम सदर, बीडीओ भगवतपुर, सुरेश पासी, कमलेश गौतम, पवन श्रीवास्तव, दिवाकर प्रधान भगवतपुर, चंद्रभूषण सिंह पटेल, राजेश राय, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रामनरेश पटेल, बलवंत राव ,रामजी शुक्ला, छत्रपति सिंह पटेल, दिनेश सिंह पटेल, धनंजय सिंह पटेल, लेखराज सिंह पटेल, काजल पटेल, श्रीप्रकाश तिवारी, कल्लू सिंह, जीत नारायण मिश्र, सुषमा सिंह, विवेक दुबे, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।