फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गया मिनी ट्रक, छात्र की मौत

Sat, 28 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर बस डिपो के समीप हुए हादसे में पलटा पिकअप। संवाद - फोटो : कटड़ा में लगाए जा रहे रोपवे के विरोध में रोष रैली निकालते विभिन्न संगठनों के लोग।
विज्ञापन
कस्बे में महामाया छात्रावास के समीप शुक्रवार सुबह बेकाबू मिनी ट्रक बाइक सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में जख्मी छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मंझनपुर के कटरानगर मोहल्ला निवासी उमेश त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह 17 वर्षीय बेटे वैभव त्रिपाठी को बाइक से कोचिंग छोड़ने जा रहे थे।
रास्ते में रोडवेज बस डिपो के समीप महामाया छात्रावास के पास सामने से आए तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर लगने से पीछे बैठा वैभव छिटककर गिर गया। उधर, टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित मिनी ट्रक भी पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में छात्र वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक चला रहे उमेश बाल-बाल बच गए। परिवार वाले सूचना पाकर वहां पहुंचे और निजी वाहन से जख्मी वैभव को लेकर भरवारी के निजी अस्पाताल पहुंचे। अस्पताल में इलाज शुरू होता कि इससे पहले छात्र की सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक वैभव दो भाई-बहनों में बड़ा था। घर के इकलौते बेटे की मौत से घर वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मिनी ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

मंझनपुर बस डिपो के समीप हुए हादसे में पलटा पिकअप। संवाद- फोटो : कटड़ा में लगाए जा रहे रोपवे के विरोध में रोष रैली निकालते विभिन्न संगठनों के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें