फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कौशाम्बी की झोली में आए तीन गोल्ड

Sat, 28 Dec 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कानपुर में हुई कराटे प्रतियोगिता में विजेता कौशाम्बी के खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी
विज्ञापन
बालक व बालिका वर्ग की छठवीं ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता कानपुर में खेली गई। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को पहला और झारखंड को दूसरा स्थान मिला। कौशाम्बी के खिलाड़ी शाश्वत शर्मा, हर्षित व देवांशी को गोल्ड व देवांश को रजत पदक मिला है।
विज्ञापन

कानपुर के नेहरू नगर स्थित राजकीय अंध विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पूरे देश से करीब 300 खिलाड़ी शामिल हुए। 25 व 26 दिसंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में मंझनपुर कस्बे के कटरा नगर निवासी शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे शाश्वत समेत हर्षित सोनकर, देवांशी व देवांश ने प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए शाश्वत शर्मा, हर्षित व देवांशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पदक हासिल किया है। वही देवांश को रजत और मानव सोनकर व अनुज को कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें