फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मिनी स्टेडियम बना शोपीस, धूल फांक रही खेल सामग्री

Fri, 17 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तिलगोड़ी स्थित मिनी स्टेडियम के गेट पर लटकता ताला, संवाद
विज्ञापन
चायल तहसील के तिलगोड़ी गांव में करोड़ों की लागत से बना मिनी स्टेडियम बदइंतजामी का शिकार होकर उपयोग से दूर होता जा रहा है। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास की सुविधा नहीं मिलने खेल सामग्रियां धूल फांक रही हैं। शोपीस बना यह स्टेडियम वर्ष 2020 में करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत से यूपीपीसीएल की तरफ से निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

स्टेडियम में 120 मीटर लंबा और 76 मीटर चौड़ा हॉल, पानी की टंकी समेत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई थीं, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल संसाधन मिल सके। निर्माण के बाद स्टेडियम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक चौधरी को सौंप दिया गया, लेकिन व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हो सकीं।
ग्रामीण फूल सिंह, विनय सिंह और सत्यभान सिंह का आरोप है कि अधिकारी की लगातार गैरहाजिरी के चलते स्टेडियम सप्ताह में केवल एक दिन ही खुलता है। बाकी समय हाल बंद रहता है और अंदर रखी खेल सामग्रियां धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

इमली निवासी खिलाड़ी अजय मिश्रा, सेंवथा निवासी खिलाड़ी कुलदीप,फरीदपुर निवासी खिलाड़ी मोहित सिंह और तिल्हापुर निवासी खिलाड़ी रोहित कुमार का कहना है कि नियमित अभ्यास न होने से उनका खेल प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में कई खिलाड़ी निजी खर्च पर अन्य विद्यालयों के मैदानों में कोचिंग लेकर अभ्यास कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर नवयुवक मंगल दल का गठन कर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जबकि जमीनी स्थिति ठीक इसके विपरीत हैं। इस संबंध में बीडीओ नेवादा से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्टेडियम में खेल से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं और परिसर प्रतिदिन खिलाड़ियों के लिए खुला रहता है। कोच की नियुक्ति के लिए पत्र भेजा जा चुका है और जल्द ही यहां प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी। खिलाड़ियों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर नियमित रूप से अभ्यास करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। - अभिषेक चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नेवादा

तिलगोड़ी स्थित मिनी स्टेडियम के गेट पर लटकता ताला, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें