फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2102 आवेदन प्राप्त

Fri, 30 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद की तीनों विधानसभाओं सिराथू (251), मंझनपुर (252) एवं चायल (253) में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में दिनांक 06 जनवरी से 28 जनवरी तक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त बीएलए के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए कुल 2102 प्रारूप-6 आवेदन प्राप्त किए गए।
विज्ञापन

इनमें बहुजन समाज पार्टी के 427, भारतीय जनता पार्टी के 725, कांग्रेस पार्टी के 298 तथा समाजवादी पार्टी के 652 आवेदन शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, आलेख्य प्रकाशन से पूर्व 28 अक्तूबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक कुल 5603 प्रारूप-6, 82 प्रारूप-7 एवं 2532 प्रारूप-8 आवेदन प्राप्त हुए थे।
वहीं, आलेख्य प्रकाशन के बाद 06 जनवरी से 28 जनवरी के बीच 12854 प्रारूप-6, 213 प्रारूप-7 एवं 4060 प्रारूप-8 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त दावे व आपत्तियों में से 571 फार्मों का नियमानुसार निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें