फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रात में छत से गिरा अधेड़, मौत

Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक पवन कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के कोरीपुर गांव में शनिवार रात एक अधेड़ की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव में पारिवारिक विवाद के चलते अनहोनी की चर्चा रही। कोरीपुर निवासी पवन चौधरी (40) पुत्र जग्गू लाल खेती करने के साथ साइकिल की मरम्मत का काम भी करता था।
पत्नी रंजीता देवी ने बताया कि शनिवार रात पवन शराब के नशे में थे। रात करीब ग्यारह बजे वह घर की छत पर सोने के लिए गए थे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए। शोर सुनकर जब वह छत पर गई तो उसके पति पवन नीचे गिरे हुए थे।
विज्ञापन

रंजीता ने पड़ोसियों की मदद से गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी रंजीता देवी के अलावा दो बेटों और एक बेटी हैं।
पत्नी रंजीता देवी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। -जनेश्वर प्रसाद पांडेय, सीओ कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें