फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलों की टूटी रेलिंग दे रही हादसों को दावत

Sun, 10 May 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तिल्हापुर माइनर पर बने जलथर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग स्रोत -संवाद
विज्ञापन
तिल्हापुर गांव के पास नहर पर बने जलथर पुल और दुर्गापुर की ओर जाने वाले पुल की रेलिंग कई वर्षों से टूटी पड़ी है। पुलों से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

तिल्हापुर माइनर पर बने जलथर पुल की रेलिंग करीब दस वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस पुल से सुरसेनी, बिरनेर, पनारा, जैतपुर पूरे हजारी, किनार समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। मल्हीपुर और नंदा का पुरवा घाट से बालू लदे भारी वाहन भी इसी पुल से होकर निकलते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
इसी तरह दुर्गापुर गांव की ओर जाने वाले पुल की हालत भी बेहद खराब है। इस पुल से गंधोई, दुर्गापुर, औधन, ब्यूर और फरीदपुर गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सैदपुर घाट से आने वाले बालू लदे वाहन भी इसी पुल से गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


दोनों पुलों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। निरीक्षण के बाद मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर जल्द कार्य कराया जाएगा। -सुंदर लाल वर्मा, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें