फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 और संक्रमित मिले, एक्टिव केस 242

विज्ञापन
met 26 corona positive - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दोआबा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार जारी है। शनिवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 26 लोग पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1472 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 1106 का एंटीजेन किट व पांच की ट्रूनेट किट के माध्यम से जांच हुई। जबकि 361 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से हुई जांच में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 26 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनके इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कराया जा रहा है। बताया कि जिले में अब तक मिले 1066 संक्रमितों में से 810 मरीज ठीक हो चुके हैं। 14 मरीजों की विभिन्न कोविड अस्पतालों में मौत भी हो चुकी है। फिलहाल 242 मरीजों का इलाज चल रहा है।
वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में कोविड एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. गोरव मेंहदी दत्ता एवं डॉ. आशीष सिंह समेत दो चिकित्सक ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने गैरहाजिर चिकित्सकों के एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अस्पताल में ही जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ सहित अन्य स्टाफ के साथ बैठक कर आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

एल-2 में ऑक्सीजन वेंटीलेटर एवं बिजली की उपलब्धता निरंतर बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों की देखभाल करने, उनके खान-पान एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि आइसोलेशन वार्ड में किसी भी चीज की कमी होती है तो संबंधित डॉक्टर पत्र लिखकर तत्काल उसकी मांग सीएमओ व सीएमएस से करें। निरीक्षण में अस्पताल की साफ-सफाई एवं नियमित सैनिटाइजेशन कराते हुए बेड शीट बदलते रहने का भी निर्देश दिया।

met 26 corona positive- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें