फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद के खिलाफ भाजपा विधायक ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। विधायक का आरोप है कि सांसद ने छवि धूमिल करने के लिए फेसबुक पर गलत तरीके से उनकी फोटे पोस्ट की है। हालांकि यह पोस्ट सांसद के फैन्स पेज पर पोस्ट की गई है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दो सितम्बर को दिल्ली के आप सांसद संजय सिंह ने अपने फैंस पेज पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने गोरखपुर के विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल और वहीं के एक कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो अपलोड किया। साथ में छवि धूमिल करने के लिए विधायक संजय गुप्ता की फोटो भी पोस्ट कर दी। सांसद की पोस्ट पर नजर पड़ते ही विधायक संजय गुप्ता बिफर पड़े। उन्होंने गुरुवार को कोखराज कोतवाली में सांसद के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। गौरतलब है कि गोरखपुर के विधायक और वहां के भाजपा कार्यकर्ता के बीच बातचीत में यूपी में जातिगत राजनीति होने की बात सुनाई दे रही है। मामले में चायल विधायक संजय गुप्ता ने भी गुरुवार रात एक वीडियो अपने फेसबुक पोस्ट पर अपलोड ?किया। इसमें वह कह रहे हैं कि सांसद संजय सिंह को इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। यूपी की जनता ऐसी राजनीति नहीं बर्दाश्त करेगी। सांसद को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की राजनीति करनी है तो वह उत्तर प्रदेश आकर सामने बात करें। वहीं सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि विधायक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें