फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों पर चापड़ से किया कातिलाना हमला

Thu, 04 Feb 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली में बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे एक सिरफिरे युवक ने इंस्पेक्टर पर चापड़ से कातिलाना हमला कर दिया। सीनियर अफसर पर हमला होते देख बचाव के लिए पहुंचे दो सिपाहियों को भी सिरफिरे ने ताबड़तोड़ वार कर जख्मी कर दिया। शोरगुल सुनकर जुटे कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को घेरकर दबोच लिया। उधर, जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया जहां एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली के इंस्पेक्टर मनीष पांडेय सुबह करीब नौ बजे न्यायालय व बैंक ड्यूटी चेक करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी सरकारी बोलेरो कोतवाली के गेट पर पहुंची तभी एक 25 वर्षीय युवक ने गाड़ी को आगे से आकर रोक लिया। उसने हाथ में सादा कागज लिया था और वह अपनी जमीन पर कब्जा किए जाने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगा। इंस्पेक्टर ने दफ्तर में जाकर लिखित शिकायत करने को कहा तो युवक ने आपा खो दिया।

उसने पास में रहे चापड़ से इंस्पेक्टर मनीष पांडेय पर हमला बोल दिया। चापड़ इंस्पेक्टर मनीष पांडेय के पैर में लगा और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान हमराही सिपाही मनीष कुमार व सुनील ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो सिरफिरे ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। हमले में मनीष के हाथ कट गया, वहीं सिपाही सुनील का पेट फट गया।
विज्ञापन


शोरगुल के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हमलावर युवक को काबू में किया। युवक की पहचान करारी कोतवाली क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव निवासी शुभम चतुर्वेदी पुत्र निरंजन के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि शुभम मनोरोगी है। उधर, चिकित्सिकों ने बताया कि सिपाही सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है।  
 

आरोपी के पिता व दादा भी हैं मनोरोगी

सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनीष पांडेय व दो सिपाहियों पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी शुभम चतुर्वेदी के पिता व दादा भी मनोरोगी हैं।  पहले बेटों व फिर पोते की हरकत से आजिज आकर शुभम के बाबा रामप्रताप करारी कोतवाली में जमा अपनी बंदूक को घर इस डर से नहीं ले जा रहे हैं कि बेटे या पोता कहीं कोई गलत हरकत न कर बैठें।

 

भैला मकदूमपुर गांव के राम प्रताप चतुर्वेदी की उम्र 75 साल है। राम प्रताप के दो बेटे अतीश कुमार व निरंजन हैं। अतीश अपने ननिहाल चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली अंतर्गत सरवना गांव में रहता है। बताया जाता है कि अतीश की भी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। वहीं, निरंजन भैला में ही परिवार के साथ रहता है। निरंजन की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है। दस साल पहले उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके अलावा एक व्यक्ति के घर में उसने आग लगा दी थी।

 

काफी इलाज के बाद निरंजन ठीक तो हुआ, लेकिन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सका। अब निरंजन का बेटा शुभम भी मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह शुभम ने सदर कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मियों पर चापड़ से हमला कर दिया। बताया गया कि गांव में शंकर के यहां बुधवार रात तेरहवीं का भोज था। कार्यक्रम में तमाम लोग जुटे थे। इस बीच शुभम ने यूपी-112 को फोन करके खबर दी कि गांव में बदमाश आए हैं और उसे जान से मारने की नीयत से घेरे हुए हैं। सूचना के बाद आननफानन पुलिस पहुंची, बाद में पता चला कि शुभम की दिमागी हालत स्थिर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें