एडीएम प्रबुद्ध सिंह को मांगो ज्ञापन सौंपते फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के लोग। स्रोत: संगठन
जिले में ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी व्यवसायियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के बैनर तले फोटोग्राफरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा।
एसोसिएशन के जिला प्रभारी अजय अग्रहरि ने कहा कि वे लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी करते हैं। इसपर प्रतिबंध लगाने से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मीडिया प्रभारी रामबाबू श्रीवास, शुभम केसरवानी, मिथलेश राजपूत, अभिषेक पाल, अनुराग आदि मौजूद रहे।