फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई, सात गो-तस्कर भागे

Sat, 20 Apr 2019 01:08 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मंझनपुर। यमुना में नाव के सहारे तस्करी कर लाए जा रहे गोवंश को लेकर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सात तस्कर पुलिस पार्टी से हाथापाई कर भाग निकले जबकि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पकड़े गए तस्कर के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी को खबर मिली कि शुक्रवार को कुछ तस्कर नाव में नौ बैल और तीन गाय को वध के लिए ले जा रहे हैं। इस पर उन्होंने रावतपुर और मकदूमपुर चौकी प्रभारी के साथ मुखबिर के बताए स्थान असरावल खुर्द घाट पर घेराबंदी कर दी। पुलिस पार्टी को देख नाव पर सवार रहे आठ लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मौके से सात तस्कर भागने में सफल रहे हैं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली अंर्तगत सिलना निवासी शोएब पुत्र कल्लू के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि शोएब के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें