फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोषों को परेशान न किया जाए: कमिश्नर

Sat, 20 Apr 2019 01:08 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल और पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने जिले के अफसरों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने कहा कि जिस चेकिंग प्वाइंट पर बैरियर लगाए गए हैं उससे 100 मीटर दूरी पर दूसरा बैरियर लगाया जाए। संदिग्धों को पकड़ कर जांच और पूछताछ की जाए। साथ ही किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक कर कमिश्नर ने लोकसभा चुनाव को लेकर अधीनस्थों से पूछताछ की और जरूरी निर्देश भी दिए। कहा कि भयमुक्त मतदान कराना सभी की जिम्मेदारी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराना होगा। मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, छाया, शौचालय, रैंप और फर्नीचर आदि की व्यवस्था समय से पहले करा ली जाए। उड़नदस्ता, स्टेटिक टीम, वीडियो निगरानी टीमों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर रैंप हर हाल में बनवाएं जाएं। जांच की आड़ में निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाए। मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की परिधि तक मतदाता अपना वाहन ले जा सकता है लेकिन वह वोटरों का ढोने के रूप में इस्तेमाल नहीं करेगा। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के लिए पर्याप्त फोर्स है। पुलिसकर्मियों को चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि मतदान कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण का काम पूरा हो चुका है। दूसरा प्रशिक्षण 27 अप्रैल से होगा। पीडब्लूडी मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। मतदान के दिन बूथ पर उनकी सुविधा के लिए वालंटियर रहेंगे। वाहनों की चेकिंग बराबर कराई जा रही है। आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया जा चुका है। अवैध असलहों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के  खिलाफ गुंडा एक्ट और एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, सभी एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें