फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला मेडिकल छात्रा का शव

Tue, 28 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद महगांव में जुटे गमजदा परिजन, स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संदीपनघाट क्षेत्र के महगांव गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दूसरी मंजिल पर मेडिकल छात्रा का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर की फाइनल ईयर की छात्रा थी।
विज्ञापन

सूचना पाकर आई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महगांव निवासी अनुपम तिवारी की 23 वर्षीय बेटी अंजलि की शादी 25 नवंबर 2025 को प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलाकबलऊ मौजे के बिछिया निवासी क्षितिज त्रिपाठी के साथ हुई थी।
अंजलि मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर की फाइनल ईयर की छात्रा थी। करीब 20 दिन पहले ही वह मेरठ से अपने मायके महगांव आई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अंजलि घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में थी। दोपहर तक नीचे नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। शव लटकता देख घर में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें