फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: तीसरे दिन 2888 अभ्यर्थी हुए उपस्थित, करीब 30 फीसदी अनुपस्थित

Tue, 28 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। विभाग की ओर जारी आंकड़ाें के अनुसार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 4128 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2888 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 1240 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल उपस्थिति लगभग 70 प्रतिशत और 30 फीसदी अनुपस्थिति दर्ज की गई।प्रथम पाली में 2064 में से 1459 अभ्यर्थी उपस्थित और 605 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 2064 में से 1429 अभ्यर्थी उपस्थित और 635 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर कारारी, करारी, मंझनपुर और नेशनल इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा : होमगार्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएवी इंटर कॉलेज सैनी सहित अन्य केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षार्थियों की संख्या एवं सीसीटीवी निगरानी की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें