फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई-रिक्शा चलाकर परिवार संभाल रहीं माया

Thu, 29 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के परास गांव की माया देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। स्वयं सहायता समूह से ऋण और मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा निकलवाया और स्वरोजगार शुरू किया। आज वह ई-रिक्शा के माध्यम से रोजाना यात्रियों को ले जाकर नियमित आमदनी कर रही हैं।
विज्ञापन


माया देवी बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन होता था, लेकिन ई-रिक्शा चलने से आय में स्थिरता आई है। इससे बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और छोटी-मोटी जरूरतें समय पर पूरी हो पा रही हैं।

उनकी सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित हो रही हैं। माया देवी का कहना है कि अगर महिलाओं को सही समय पर सहयोग और अवसर मिले तो वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज को आगे बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें