सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव में मंदिर के पास शवदाह गृह के मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों के विरोध में भाजपाई शामिल हुए तो डीएम को हस्तक्षेप कर निर्माण रुकवाना पड़ा। फिलहाल शवदाह गृह के निर्माण के लिए दूसरी जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। अफजपुर सातों गांव में एक पखवारा पूर्व हनुमान मंदिर के पास शवदाह गृह का निर्माण शुरू करा दिया गया।
जिस पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने सिराथू एसडीएम से नाराजगी जताई। प्रदर्शन किया। मगर काम नहीं रुका। भाजपा नेता कमलेश त्रिपाठी ने समर्थकों और गांव वालों के साथ एसडीएम सिराथू और डीएम से मुलाकात की। डीएम ने शवदाह गृह निर्माण पर रोक लगा दिया।