फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने चौकी घेरकर लगाया जाम

Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र की मूरतगंज चौकी का शुक्रवार सुबह शिक्षकों ने घेराव कर चक्काजाम कर दिया। शिक्षकों ने नारेबाजी की। शिक्षक ऊंचवा नसीरपुर के शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से खफा थे। चायल विधायक के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


ऊचवां नसीरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक शिवमूरत मौर्य व परऊ मियां का पुरवा निवासी मानसिंह यादव के बीच गुरुवार को विवाद हो गया था। मध्याह्न भोजन कर रहे छात्रों की वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था। मान सिंह ने मूरतगंज चौकी में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह शिक्षक को हुई तो संघ के अध्यक्ष मुलायम सिंह व ब्लाक अध्यक्ष अशोक द्विवेदी से बातचीत की गई। संघ के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे शिक्षकों ने मूरतगंज चौकी का घेराव कर हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की जानकारी होने पर सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह क्रास एफआईआर लिखने व शिक्षक के खिलाफ लिखी एफआईआर में एफआर लगाने की मांग पर अड़े थे। इसी बीच चायल विधायक संजय गुप्ता पहुंचे। शिक्षकों को आश्वासन देकर उन्होंने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें