फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जीएम को घेरा

Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम मूलचंद्र चौहान।
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे के कर्मियों के आवासों को भी देखा। सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। एक आवास जर्जर मिला तो एसएस पर जीएम भड़क गए। चेतावनी दी कि जल्द से जल्द आवास की मरम्मत कराई जाए। रेलवे स्टेशन में भी जीएम को खामियां मिलीं, जिन्हें दूर कराने का निर्देश दिया। वहीं महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान का निरीक्षण के दौरान भरवारी के लोगों ने घेराव किया।
विज्ञापन


 उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान शुक्रवार को डीआरएम संजय कुमार पंकज, मुख्य इंजीनियर (विद्युत) आलोक गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (वाणिज्य) डा. दिनेश त्रिपाठी और परिचालक प्रबंधक डीके सिंह के साथ भरवारी रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को निरीक्षण किया। करीब चार बजे महाप्रबंधक आए। पहले जीएम ने पौधरोपण किया। इसके बाद प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म ऊंचा-नीचा था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। पूछा कि इसका निर्माण किसने करवाया। किन परिस्थितियों में यह पास हुआ। इससे अधिकारी सकपकाए रहे। इसके बाद जीएम ने रेलवे कर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया। एएसएम राजेश कुमार मौर्य के आवास को देखा। उनकी पत्नी से पूछताछ की। सहायक मास्टर रामलौटन का भी आवास चेक किया। सहायक मास्टर की पत्नी व अन्य परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद जीएम ने ट्रैकमैन धमेंद्र कुमार का आवास देखा तो आगबबूला हो गए। आवास की मरम्मत नहीं कराई गई थी, न ही उसका रंगरोगन हुआ था। इसके अलावा आवास में शौचालय भी नहीं था। ट्रैकमैन की पत्नी ने श्किायत की झड़ी लगा दी तो उन्होंने एसएस छोटेलाल को फटकारा। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही आवास की समस्या दूर कराई जाए। प्लेटफार्म की लाइट न जलने पर उन्होंने एसएस को निर्देश दिए कि जनरेटर से शाम होते ही लाइटें जलवाई जाए। जीएम ने करीब एक घंटे भरवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

वहीं महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान का निरीक्षण के दौरान भरवारी के लोगों ने घेराव किया। नागरिकों ने जीएम को बताया कि भरवारी स्टेशन में दिल्ली जाने वाली रीवांचल, मूरी, प्रयागराज, महानंदा आदि ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। जबकि यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी व सरकारी कर्मचारी कानपुर, फतेहपुर आदि शहरों का आवागमन करते हैं। जीएम ने नागिरकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव कराया जाएगा। इस मौके पर मनोज सभासद, सईद सिद्दीकी, इंदर लाल केशरवानी, गुड्डू सभासद उर्फ इफ्तिखार, मुन्नान भाई, धीरज केशरवानी, बद्री, बादशाह सक्सेना, यश केशरवानी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें