फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत नहीं मिलने पर पुलिस ने महिला को पीटा, भर्ती

Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। छेड़खानी व मारपीट के एक घटना की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने रिश्वत नहीं मिलने पर एक वृद्धा को पीट दिया। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी से पड़ोसी गांव के एक युवक ने सोमवार को छेड़खानी कर दी।

किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी। शिकायत कर वापस लौट रहे किशोरी के परिजनों को आरोपी युवक दिख गया। इस पर परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। बताते हैं कि युवक ने यूपी-100 को फोन कर दिया। पुलिस किशोरी के घर पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम ने पांच हजार रुपये की मांग की। देने से इंकार करने पर पुलिस वालों ने किशोरी की वृद्ध मां को पीट दिया। बताते हैं कि शोरगुल पर गांव के लोग जुटने लगे तो यूपी-100 के सिपाही भाग निकले। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। इनका कहना है कि तहरीर मिली तो जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें