फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ मूरतगंज को ब्लॉक प्रमुख ने दी धमकी

Mon, 12 Feb 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। खंड विकास अधिकारी को धमकी देना ब्लॉक प्रमुख मूरतगंज को महंगा पड़ गया। मामले में कोखराज पुलिस ने रविवार को बीडीओ की तहरीर पर प्रमुख व एक बीडीसी समेत 14 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बीडीओ मूरतगंज श्वेता सिंह व ब्लॉक प्रमुख सऊद अहमद के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों सऊद ने सीएम को पत्र भेजकर बीडीओ के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि आठ फरवरी को बीडीओ अपने कार्यालय में बैठक जनसुनवाई कर रही थी। तभी ब्लॉक प्रमुख सऊद, बीडीसी राजीव पासवान समेत तीन गाड़ियों पर सवार 14 अन्य अज्ञात असलहाधारी ब्लॉक परिसर पहुंच गए। आरोप है कि बीडीओ को घूरते हुए प्रमुख अपने कक्ष में बैठ गए। इसी बीच उनके साथ रहा एक असलहाधारी लिपिक से विवाद करने लगा। पूछताछ करने पर बीडीओ से भी अभ्रदता की। यह भी बताया कि इस तरह की धौंस वह अक्सर जमाते हैं। बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख से खुद की जान-माल के खतरे की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत डीएम-एसपी से की। अफसरों के निर्देश पर रविवार को कोखराज पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि विकास कार्यो में कमीशन का विरोध करने पर बीडीओ ने इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें