फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा से मसुरियादीन ने 1967 में मारा था चौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। 1967 के चौथे लोक सभा चुनाव में दोआबा से कांग्रेस के टिकट पर दलित नेता मसुरियादीन ने जीत का चौका लगाया था। मसुरियादीन ने सर्वाधिक लगातार चार बार सांसद रहने का रिकार्ड कायम किया था। जो अब तक नहीं टूट सका है।
विज्ञापन


1967 के चुनाव में कांग्रेस ने हैट्रिक मारने वाले मसुरियादीन को चायल सुरक्षित सीट से चौथी बार भी टिकट देकर मैदान में उतारा। इस चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने के लिए मैदान में
छोटेलाल निर्दल, केएल सोनकर बीजेएस, और केके राय निर्दल प्रत्याशी के रूप में सामने आए। विपक्षी प्रत्याशियों ने गांव-गांव घूमकर सियासी माहौल को मोड़ने का प्रयास किया। पर, वे दोआबा में कांग्रेस के अभेद्य किले को भेदने मेें कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


चौथे लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की आंधी ने विरोधियाें को चारो खाने चित्त कर दिया। चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मसुरियादीन 85916 वोट हासिलकर अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहे। विपक्षी खेमे के सीसी लाल अथक प्रयास के बावजूद 59982 मत  पाकर दूसरे स्थान से आगे नहीं बढ़ सके। इसी क्रम में बीजेएस से मैदान में उतरे केएल सोनकर 46257 वोट पाकर तीसरे पायदान पर रहे। निर्दल प्रत्याशी केके राय भी 8920 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। चुनाव में तमाम प्रयास के बाद भी मतदान का प्रतिशत 42.42 फीसदी से आगे नहीं बढ़ पाया। चौथे लोकसभा चुनाव में भी मसुरियादीन दोआबा में कांग्रेस का डंका बजवाने में कामयाब रहे।

इसके साथ ही उन्होंने दोआबा के इतिहास में एक ही दल से सर्वाधिक लगातार चार बार सांसद चुने जाने का रिकार्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया, जो अब तक बरकरार है। यह भी माना जाता है कि मसुरियादीन के बाद उनके जैसा दलित नेता दोआबा जनता की दिल में जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें