फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कीडगंज में नाम पूछकर नकाबपोश बदमाशों ने पुरोहित को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज के यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास सोमवार रात 11 बजे पुरोहित मातम प्रकाश दुबे (59) को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें चार गोली लगी हैं। हमलावरों ने पहले उनका नाम पूछा। फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मातम प्रकाश दुबे मंदिर के पास घर में अकेले रहते हैं। रोजाना की तरह साथियों के साथ घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और नाम पूछा। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही उनका नाम बताया, हमलावरों ने बिना देर किए फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने एक के बाद एक पांच राउंड फायर किए। इनमें से चार गोलियां प्रकाश को लगीं। एक गोली पेट में, दो गर्दन में और एक चेहरे के पास लगी है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उन्हें एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे। कीडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है।



पुरानी रंजिश में गोली मारने का शक

पुलिस को प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश ज्यादा उम्र के नहीं थे। उन लोगों ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुरानी रंजिश या जमीन के विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन




गर्दन को छूती हुई निकली एक गोली

भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि मातम प्रकाश दुबे के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि एक गोली गर्दन को छूती हुई आर पार हो गई है। परिजन गोली चलने का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन





बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए दो टाइम लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें