चरवा कोतवाली इलाके के युवक ने बीते 12 अक्तूबर को 15 वर्षीय बेटी को भगाने के आरोप में अमित के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक गांव से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।