फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 17 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फाइल फोटो- मृतका- रीना देवी
विज्ञापन
अंबावा पूरब गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला है। विवाहिता छह दिन पहले ही ससुराल पहुंची थी। घटना के बाद पति ने मायके के एक तांत्रिक के कारण जान देने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। अंबावा पूरब निवासी अंगेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जून 2023 में करारी थाना क्षेत्र के पंडरी निवासी रीना देवी से हुई थी। संतान न होने पर उसका इलाज प्रयागराज में चल रहा था।
पति का आरोप है कि रीना का उसके ही गांव के एक युवक से संपर्क था, जिसे लेकर विवाद होता था। पति के अनुसार रीना अक्तूबर 2025 में मायके गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद 10 मई को वह दोबारा ससुराल आई थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजन खेत गए थे। लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रीना का शव फंदे से लटक रहा था।
पति ने आरोप लगाया कि मायके में रह रहे कथित तांत्रिक युवक के चलते उसकी पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दी है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें