फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हालात संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गनेशपुर कटरी गांव में दो दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी विवाहिता का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी मनोरमा देवी (23) के पति लालता प्रसाद कचहरी में मुंशी का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, मनोरमा देवी दो दिन पहले मायके से लौटी थी। परिजनों के मुताबिक रात में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। मनोरमा के दो छोटे बच्चे हैं। पश्चिमशरीरा पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें