फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कलह से क्षुब्ध विवाहिता लापता, अनहोनी की आशंका

Tue, 31 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर गांव में घरेलू कलह से आजिज एक महिला रविवार शाम घर से लापता हो गई। पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव के चिरौंजी ने बताया कि साल भर पहले उसने अपनी बेटी पुष्पा की शादी फतेहपुर सहावपुर निवासी रमेश पासी के बेटे लवकुश के साथ की थी।
आरोप है कि लवकुश आए दिन बेवजह पुष्पा की पिटाई करता था। इसे लेकर कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन पति की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ।
रविवार शाम दामाद लवकुश ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी घर से लापता है। तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सोमवार दोपहर विवाहिता के पिता ने थाने जाकर बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, एसपी से शिकायत
इलाके की एक महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 27 दिसंबर को वह खेत की तरफ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी।
इसी दौरान पड़ोसी गांव का ग्राम प्रधान अपने दो समर्थकों के साथ आया और गाली-गलौच करते हुए छेड़खानी करने लगा। इस दौरान महिला के कपड़े भी खुल गए। चीखने-चिल्लाने पर उसके पति संग ग्रामीणों ने ललकार लगाई तो आरोपी भाग निकले।
आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस के कार्रवाई करने पर उसने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से की। इंस्पेक्टर करारी विनीत सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर महिला का पति अपने कुछ साथियों के साथ अवैध कब्जा कर रहा है। प्रधान ने इसकी शिकायत थाना समाधान दिवस में की थी।
मौके पर राजस्व की टीम ने जाकर अवैध कब्जा करने से रोक दिया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भी भेज दी गई है। छेड़छाड़ का आरोप निराधार है।


मामूली विवाद में पड़ोसी महिला को पीटा, जख्मी

चरवा के चपहुंआ गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता सुमन देवी ने बताया कि पड़ोसी की छत उसके घर के छत के बराबर है। इससे पड़ोसी के बच्चे उसकी छत पर आकर उत्पात करते हैं।
सोमवार शाम भी बच्चे उसकी छत पर आकर वहां रखा सामान इधर-उधर फेंक रहे थे। इसी बात का उलाहना देने पर पड़ोसन अपने बड़े बेटे संग मिल उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें