फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता लापता, तीन युवकों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता फरवरी से लापता है। खोजबीन में नाकाम पति ने तीन लोगों के खिलाफ पत्नी को अगवा करने की तहरीर दी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल, विवाहिता के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव का व्यक्ति मजदूरी करता है। फरवरी में उसकी पत्नी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी विवाहिता का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने तीन लोगों पर पत्नी को अगवा कर बेचने का आरोप लगाया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन विवाहिता के बारे में वह कुछ नहीं बता सके। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि गायब विवाहिता की लोकेशन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मिल रही है। सभी आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द विवाहिता को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें