फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शादी के तीन माह बाद ससुराल छोड़ प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज तीन महीने बाद विवाहिता अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमी और उसके परिजनों के घर पर नहीं होने के बावजूद विवाहिता घर के अंदर बैठ गई। जानकारी होने पर हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। देर शाम तक पुलिस और परिजन उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन विवाहिता पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक विवाहिता की शादी करीब तीन महीने पहले प्रयागराज निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से वह अधिकांश समय मायके में ही रहती थी।
करीब एक सप्ताह पहले वह ससुराल से मायके लौटी थी। लोगों के मुताबिक विवाहिता का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध है। बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता उसी युवक के घर जा पहुंची। उस समय युवक और उसके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

घर में मौजूद बुजुर्ग महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विवाहिता को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें