फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पति से विवाद के बाद फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत

Tue, 03 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रामपुर धमावां गांव में फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में सोमवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 32 वर्षीय विवाहिता ने घर के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिराथू क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव निवासी हरिश्चंद्र सरोज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद लक्ष्मी देवी कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर देखा तो वह छत में लगे लोहे के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर लटकी मिली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि 11 वर्ष पूर्व लक्ष्मी देवी की शादी हरिश्चंद्र सरोज से हुई थी।
विज्ञापन

उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें सात वर्ष की सुषमा, पांच वर्ष की कुसमा और एक वर्षीय मासूम शामिल है। मां की मौत से बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें