फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के पिपरी गांव में सोमवार शाम विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरवा के बलीपुर टाटा निवासी गया प्रसाद ने अपनी 20 वर्षीय बेटी श्वेता की शादी मार्च 2024 में पिपरी निवासी रामविलास के बेटे विनोद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये मांग की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।
सोेमवार की शाम श्वेता के मौत की खबर मायके वालों को हुई तो वह पिपरी गांव पहुंचे। हंगामा करते हुए दामाद व सास पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिता की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें