फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के बरीपुर गांव में बुधवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना वाले दिन ही वह मायके से ससुराल आई थी। विवाहिता की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार शाम तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बरीपुर निवासी कमलेश की शादी छह साल पहले बिदनपुर गांव की प्रियंका देवी (26) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को एक बेटा व बेटी हैं। घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को ही वह अपने मायके से ससुराल आई थी। कमलेश के मुताबिक रात को सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए। बृहस्पतिवार सुबह प्रियंका कहीं नहीं दिखाई दी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान घर के एक कमरे में प्रियंका का शव फंदे पर लटकता मिला। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलती है तो प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भूख से तड़पता रहा दुधमुंहा बच्चा
कोखराज। प्रियंका को एक बेटा व एक बेटी हैं। बड़ा बेटा चार साल का है, जबकि बेटी छह माह की। बृहस्पतिवार को प्रियंका के खुदकुशी करने के बाद उसकी छह माह की बेटी मां के दूध के लिए तड़प रही थी। परिवार के लोग उसे बोतल से दूध पिलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बच्ची का रोना बंद नहीं हुआ। बच्ची की हालत देख परिवार वालों के भी आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें