फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कीटनाशक खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Tue, 14 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के गोराजू गांव में रविवार शाम एक विवाहिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोराजू निवासी बचोली ने अपनी 22 वर्षीय बेटी इतवारी सरोज की शादी करीब आठ महीने पहले मथुरा जनपद के रामकेश के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। इसको लेकर करीब चार माह पहले इतवारी अपने मायके आ गई।
परिवार के लोगों के अनुसार पति से अलग रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अक्सर गुमसुम रहती थी। रविवार शाम उसने घर में रखा गेहूं में रखने के लिए लाए गए कीटनाशक को खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें