फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पांच पर मुकदमा

Mon, 13 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव निवासी नाजरीन बानो ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग 11 माह पूर्व उसकी शादी फतेहपुर जिले के अरबपुर निवासी अनवर खान से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराली पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई करते थे। नाजरीन का कहना है कि 19 अगस्त को ससुरालियों ने उसे पीटकर ओवरब्रिज के पास फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अनवर खान, सास महरून निशा, जेठ इमरान खान, नंद मरूफा बानो और देवर फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें